Date: 12/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

श्राद्ध कार्यक्रम बना हादसे का गवाह, वज्रपात से दो की दर्दनाक मौत

7/20/2026 1:19:37 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़कुम पंचायत के नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 10 वर्षीय रौशनी सुरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल और झुलस गए। बताया जा रहा हैं कि जब रौशनी की मां सरस्वती सुरेंन के श्राद्ध कार्यक्रम में ग्रामीण जुटे थे। तेज बारिश के बीच अचानक शाम 5 बजे वज्रपात होने से सात लोग बिजली के चपेट में आ गए। वहीं सुचना पर गाँव में पहुँची एंबुलेंस से  सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रौशनी और सोनू को मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का इलाज चल रहा हैं।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन समेत कई नेताओं ने घटना का दुःख जताया।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए  बिनोद केसरी की रिपोर्ट  
 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# 4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच
#
 
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय 

#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
# चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच हुई तेज,हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मिडिया से कहा ...