Date: 10/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
JPSC दफ्तर में रांची पुलिस और CID की रेड, दरवाजे बंद कर फाइलों की हो रही जांच
7/21/2026 11:40:30 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एक बार फिर विवादों और सुर्खियों के केंद्र में है। मंगलवार को राजधानी रांची स्थित JPSC मुख्यालय में उस वक्त भारी खलबली मच गई, जब सीआईडी (CID) और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दफ्तर में अचानक धावा बोल दिया।
14वीं JPSC पीटी परीक्षा निशाने पर
जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी को 14वीं जेपीएससी की पीटी (PT) परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इसके अलावा आयोग की पिछली कुछ नियुक्तियों में भी नियमों की अनदेखी के आरोप लगे थे। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम ने यह बड़ी स्ट्राइक की है।
सिटी SP ने संभाला मोर्चा, JPSC बना छावनी
इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी का नेतृत्व खुद रांची के 'सिटी एसपी' (City SP) कर रहे हैं। पुलिस ने एक्शन मोड में आते ही पूरे JPSC मुख्यालय को चारों तरफ से घेर लिया है। मौके पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर के साथ-साथ भारी संख्या में हथियारों से लैस जवानों की तैनाती की गई है।
आयोग के मुख्य द्वार से लेकर अंदर की हर शाखा तक पुलिस का सख्त पहरा है। न तो किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत है और न ही अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा है। यहां तक कि कर्मचारियों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, ताकि कोई भी संदिग्ध सामग्री बाहर न जा सके।
फाइलों और कंप्यूटरों से खंगाला जा रहा सच
दफ्तर के अंदर CID और पुलिस की टीम तेजी से अपना काम कर रही है। जांच टीम सीधे तौर पर JPSC की उन फाइलों को खंगाल रही है, जिन पर शक के बादल मंडरा रहे हैं। इसके अलावा कंप्यूटर के हार्ड डिस्क (Hard Disks), डिजिटल साक्ष्य, मेरिट लिस्ट (Merit List) से जुड़े कागजात और अन्य संदिग्ध रिकॉर्ड्स की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
मानगो पुल पर भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतारों में फंसी एंबुलेंस; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल...
#
500
कमरे
500
दरवाजे
और
रहस्यमयी
सुरंग
गया
के
रामेश्वर
बाग
की
अनोखी
कहानी....
#
पितृपक्ष में यूक्रेन से आये श्रद्धालुओं ने गया जी पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की ...
#
बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 149 विद्यार्थियों को किये सम्मानित, डुमरी विधायक जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल्हान में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
#
JPSC दफ्तर में रांची पुलिस और CID की रेड, दरवाजे बंद कर फाइलों की हो रही जांच
#
20 सूत्री मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
JPSC-JSSC मामले में सरकार पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का हमला, 24 अगस्त से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’