Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद के विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, मूसलाधार बारिश में भी महाधरना जारी
7/22/2026 6:14:29 PM IST
127
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :
कोयलांचल के समग्र विकास की मांग को लेकर आज धनबाद विकास मंच के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर डटे रहे। खास बात यह रही कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धनबाद के विकास के मुद्दे पर एक मंच पर नजर आए। महाधरना में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि धनबाद को अब केवल कोयला आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के माध्यम से पूर्वी एशियाई देशों से व्यापारिक संबंध मजबूत करने, शहर के आसपास सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने और आईटी व एआई आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया, ताकि स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार मिल सके। निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि यह किसी दल का नहीं बल्कि पूरे धनबाद की जनता के अधिकारों का आंदोलन है। उन्होंने एयरपोर्ट, नई ट्रेनों और अन्य केंद्रीय परियोजनाओं की मांग को संसद तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। साथ ही खनन क्षेत्र में भू-धंसान और विस्थापन जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सभी पक्षों के साथ व्यापक सेमिनार आयोजित करने की बात कही। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि धनबाद के लोगों को पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, एयरपोर्ट और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। वहीं मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के साझा प्रयास से ही धनबाद का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बीसीसीएल, रेलवे और जिला प्रशासन के बीच नियमित समन्वय बैठक की जरूरत बताई। धरना में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि देश को सर्वाधिक राजस्व देने वाले जिलों में शामिल होने के बावजूद धनबाद आज भी एयरपोर्ट, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, बेहतर रेल संपर्क और मजबूत आधारभूत संरचना जैसी मूलभूत जरूरतों से वंचित है। सभी ने केंद्र और राज्य सरकार से इन लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह इस बात का संकेत था कि अब धनबाद विकास के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
#
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।