Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कुमारधुबी स्टेशन पर 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
7/23/2026 12:22:38 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद जिले के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर रेल मंत्रालय से जल्द स्टॉपेज देने की मांग की।अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए और स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समर्थन किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कुमारधुबी धनबाद जिले का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री धनबाद, पटना, रांची, कोलकाता, बिहार, ओडिशा, असम समेत देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। बावजूद इसके कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से लोगों को धनबाद, आसनसोल और अन्य स्टेशनों तक जाना पड़ता है। भाजपा की मांग है कि धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस, टाटा–जयनगर एक्सप्रेस, रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, कोलकाता–गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस और रांची–कामाख्या एक्सप्रेस का कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है। इन ट्रेनों का ठहराव मिलने से लाखों यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। यदि मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर पलटी, मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल....
#
सड़क का हुआ शिलान्यास ,नहीं शुरू हुआ काम,.कांग्रेस ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया आरोप !
#
स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत उपायुक्त, एस पी समेत अधिकारियों ने सफाई कर किया जागरूक ....
#
बिहार के गया जी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से श्रद्धालुओं पहुंचे, सात समंदर पार से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने गया के देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए
किया
पिंडदान....
#
लग्जरी कार से 421 लीटर विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; 1728 बोतल-कैन जब्त......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तिरंगे की शान में झरिया में निकली भव्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
#
कुमारधुबी स्टेशन पर 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
#
दिनचर्या में खेल शामिल नहीं है तो आप कम जीवन जीते हैं : एसएसपी
#
दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के विरोध में जामताड़ा में JMM का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
#
गया में भगवान भोले के भक्त ने बनाई 30 फीट लंबी और डेढ क्विंटल वजनी कांवर, 30 बार डाक बम के रूप में जा चुके हैं देवघर, इस बार जाएंगे बैजू धाम