Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रोपनी कर रहे किसान पर हमला, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से भागे आरोपी

7/27/2026 12:19:50 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के करमदास मौजा में धान की रोपनी कर रहे एक किसान पर कथित रूप से हथियारबंद लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने कोंच थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। ढिबरी गांव निवासी चंद्रदीप यादव ने बताया कि वह अपने खेत में धान की रोपनी का काम कर रहे थे। इसी दौरान सलोनीबिगहा गांव के कुछ लोग पिस्टल लेकर वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कथित तौर पर हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से खेत में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
   
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की  रिपोर्ट