Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास व सुख-समृद्धि की कामना
7/27/2026 12:19:50 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा :
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी ने करीब आधे घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई। नीतीश कुमार ने मां काली से बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। उनके आगमन को लेकर पहले से ही प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने व्यापक तैयारियां की थीं तथा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा के दौरान बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, बड़हरा के स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि,जदयू नेता, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद नीतीश कुमार ने मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगे के दौरे के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर पूरे बड़हरा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जबकि जिला प्रशासन पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
4.61 करोड़ के बकाया विवाद में कारोबारी का बड़ा आरोप, IG से निष्पक्ष जांच की मांग
#
NH-33 पर खाली तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
#
आजाद नगर में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर