Date: 27/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
4.61 करोड़ के बकाया विवाद में कारोबारी का बड़ा आरोप, IG से निष्पक्ष जांच की मांग
7/27/2026 1:50:32 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
गया जिले के इमामगंज नगर पंचायत के गड़ेरिया गांव में ₹4.61 करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। झारखंड के चतरा निवासी कोयला कारोबारी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर संतोष अग्रवाल, उनकी मां बुची देवी और पत्नी सरिता देवी पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि रविवार सुबह बकाया राशि मांगने के दौरान यह घटना हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संतोष अग्रवाल पर उनका ₹4.61 करोड़ बकाया है। बकाया राशि की वसूली के लिए वह पिछले डेढ़ महीने से संतोष अग्रवाल के घर के पास किराये के कमरे में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भुगतान से बचने के लिए उन पर हमला कराया गया। उनका कहना है कि उनकी लड़ाई केवल अपनी मेहनत की कमाई वापस लेने की है और जब तक भुगतान नहीं होगा, तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर बातचीत शुरू नहीं होने पर आगे की रणनीति बनाने की चेतावनी दी है। साथ ही, मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव से निष्पक्ष जांच कराने और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामले का समाधान कराने की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर संतोष अग्रवाल, बुची देवी और सरिता देवी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर के बखोरापुर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास व सुख-समृद्धि की कामना
#
NH-33 पर खाली तेल टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
#
आजाद नगर में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल
#
कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को देश का नमन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भरत तिवारी के गांव प्रशांत किशोर ने बयान दे कर सब को चौकाया, सीएम सम्राट चौधरी को दी चेतावनी
#
दीवार गिरने से बोरवेल गाड़ी के मजदूर की मौत, जल निकासी को लेकर चल रहा था बोरिंग का कार्य
#
तैलिक साहू महासभा की आमसभा में भारी विरोध के बीच राकेश साहू बने जिला अध्यक्ष
#
सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला जप्त
#
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, मानस मंदिर में विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में हुआ भजन कीर्तन , प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य की सबो ने किया कामना..