Date: 27/07/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?

7/27/2026 4:50:14 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : जमशेदपुर पोटका प्रखंड के बीडीओ के सरकारी वाहन में (टाटा सूमो )पिछले 9 साल से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर चल रहे हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने जाँच का आदेश दिया है। भाजपा और आजसू ने कई सवाल उठाए हैं तथा कार्रवाई की माँग की है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि हर गाड़ी में नंबर होना अनिवार्य है। बीडीओ साहब की गाड़ी में नंबर नहीं है तो यह नियम-विरुद्ध है। हम उन्हें नोटिस करेंगे और पेनल्टी के साथ उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि नियम सबके लिए समान रूप से लागू होने चाहिए। यह गंभीर चिंता का विषय है, इसलिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार को संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले कई सालों से बिना नंबर वाले वाहन में तेल कैसे भरा जा रहा था, इसकी जाँच होनी चाहिए। आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह गंभीर सवाल है। इस पर जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही गाड़ी में बिना नंबर प्लेट के पिछले कई सालों से तेल किस मद से और कहाँ से भरा जा रहा है, इसकी जाँच होनी चाहिए।
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट