Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
7/29/2026 2:36:03 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेरवासियों के लिए राहत और खुशखबरी की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुंगेर जिले को चार नई लग्जरी बसों की सौगात दी है। इनमें से तीन बसें मुंगेर बस डिपो पहुंच चुकी हैं, जबकि एक बस जल्द ही डिपो को मिल जाएगी। नई बसों के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। मुंगेर बस डिपो के अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मुंगेर जिले के लिए चार नई लग्जरी बसें आवंटित की गई हैं, जिनमें से तीन बसें डिपो को प्राप्त हो चुकी हैं। इन बसों का संचालन लंबी दूरी के विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस में 51 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। हालांकि ये बसें नॉन-एसी हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इनमें आरामदायक सीटें लगाई गई हैं, ताकि यात्री लंबी दूरी का सफर आराम से तय कर सकें। फिलहाल मुंगेर बस डिपो से कुल 18 बसों का संचालन किया जा रहा है, जो मुंगेर से तारापुर, जमुई, पूर्णिया, कुतलूपुर समेत कई प्रमुख रूटों पर चल रही हैं। वहीं, महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए मुंगेर से तीन पिंक बसों का भी संचालन किया जा रहा है। ये बसें मुंगेर-तारापुर, मुंगेर-खड़गपुर और मुंगेर-घटवारी रूट पर नियमित रूप से चल रही हैं। नई बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
#
विश्वविद्यालय कर्मियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अंतिम दिन परीक्षा के बाद मिला प्रमाणपत्र.....
#
गजलीटांड़ खान हादसे की 32वीं बरसी पर शहीद श्रमिकों को CMD ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों की मांगों पर CMD का भरोसा, किया बड़ा ऐलान !
#
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, पूर्वजों संग नेपाल त्रासदी के मृतकों के लिए किया पिंडदान !
#
आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा 11 किलो गांजा पकड़ा गया, तीन तस्कर गिरफ्तार
#
नेशनल हैंडलूम डे पर बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं को मिला जीआई प्रमाणपत्र
#
मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन, 15 करोड़ घोटाले पर छापेमारी
#
मुंगेर को मिली 4 नई लग्जरी बसों की सौगात, लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा