Date: 23/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
7/30/2026 4:43:26 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके बाद एक महीने तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। आज समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के तहत झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के 9 और सिंदरी के 1 मतदान केंद्र को बंद किया गया है। वहीं जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी, उन्हें विभाजित कर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को सुविधा मिल सके। उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इस दौरान नए मतदाता, छूटे हुए पात्र नागरिक तथा मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 21 लाख 15 हजार 997 मतदाता हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर फॉर्म वितरित किए गए, लेकिन 4 लाख 63 हजार 794 फॉर्म वापस नहीं लौटे। इनमें बड़ी संख्या में शिफ्टेड, अनुपस्थित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं के मामले शामिल हैं। झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के नाम भी दावा-आपत्ति अवधि में नए स्थान पर जोड़े जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि समय पर शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ, विशेषकर टुंडी क्षेत्र के कर्मियों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से समय पर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी हुई बेपटरी ,आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण....
#
गंगा की तेज धार में एक बुजुर्ग महिला बही , 60 साल की निर्मला देवी को गोताखोरों ने जान की बाजी लगाकर किया सुरक्षित रेस्क्यू....
#
IIT-ISM में सेंचुरी लेक्चर, युवाओं को मिला स्वामी विवेकानंद के सन्देश का मंत्र !
#
डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दलित परिवारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग
#
साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर,उत्कृष्ट कार्य के लिए आउट ऑफ टर्म प्रमोशन,एक सिपाही भी बना ASI..........
#
धनबाद में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण पूरा, 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
#
BCCL में INMOSSA की नई डिविजनल कमेटी गठित, कुश कुमार सिंह बने उप महासचिव
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल