Date: 22/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दलित परिवारों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग
8/6/2026 6:26:42 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागी टोला वार्ड संख्या-10 के करीब 50 दलित परिवारों ने एक महिला और उसके परिजनों पर लगातार उत्पीड़न, धमकी और झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोहल्लावासियों ने प्रेस के माध्यम से आरोप लगाया कि वे पिछले करीब एक वर्ष से कथित तौर पर सुनीता देवी और उनके बेटे मनीष मांझी के आतंक से परेशान हैं। उनका कहना है कि डेल्हा थाना कांड संख्या 170/25 में गिरफ्तारी होने के बावजूद आरोपियों के प्रभाव में निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि उनके घरों में जबरन घुसकर तोड़फोड़, संपत्ति पर कब्जे की कोशिश और लूटपाट जैसी घटनाएं हुई हैं। साथ ही वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक मतदाता भीम मांझी के कथित अपहरण का भी आरोप लगाया गया है। मोहल्लावासियों का कहना है कि इस मामले में भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित महिला और उसके सहयोगी लंबे समय से शराब, जुआ, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। उनका दावा है कि कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया है और एक युवक समीर की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ में भी कई मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी शिकायतों पर प्रशासन अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे उनमें भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने तथा कथित तौर पर आतंक का माहौल पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार के जमुई की युवती के साथ बदसलूखी की घटना को लेकर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने सम्राट चौधरी का मांगा इस्तीफा.....
#
जमुई की छात्रा से हुई घटना के विरोध में गया में कांग्रेस का धरना, दोषियों को फांसी और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग! ...
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का बयान 90 में 2500 वोट से हार गए चुनाव,दोबारा हुई मतगणना तो साढ़े पांच हजार वोट से जीते ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति पवार का बड़ा दावा, भारतीय मुक्केबाजों से डरने लगे हैं विरोधी
#
क्रिकेट मैदान में दिखा जोश और जुनून, खिलाड़ियों का हाफिज एहतेशामुल ने बढ़ाया हौसला
#
बीसीसीएल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का एलान,7 को धरना, 8 सितंबर से चक्का जाम हड़ताल !
#
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया में मौका
#
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर