Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर व्यवहार न्यायालय में लगी आग, पहली मंजिल पर मची अफरा-तफरी

8/1/2026 12:38:50 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर : बिहार के मुंगेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेर व्यवहार न्यायालय की 9 बिल्डिंग के प्रथम तल पर अचानक आग लग गई है। आग लगने से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल मच गई । सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की । बताया जा रहा है कि जिस प्रथम तल पर आग लगी है, वहां कई अदालतें संचालित होती हैं। आग लगने के कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया और अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए है फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
     
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट