Date: 03/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आदित्यपुर NIT के छात्र की चेकडैम में डूबने से मौत, रातभर सड़क जाम कर छात्रों का प्रदर्शन

8/3/2026 11:57:22 AM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : आदित्यपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। NIT का एक छात्र असांगी चेकडैम में डूबने से मौत का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, छात्र दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्तों के साथ चेकडैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। छात्र को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई। अफरा-तफरी के बीच NIT की अथॉरिटी को भी सूचना दी गई। आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद भी तत्काल बचाव के लिए कोई पर्याप्त व्यवस्था मौजूद नहीं थी। समय पर रेस्क्यू नहीं हो पाने के कारण छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद छात्रों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में आदित्यपुर NIT गोलचक्कर को पूरी तरह जाम कर दिया गया। यह प्रदर्शन देर रात से लेकर सुबह करीब 4 बजे तक जारी रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही RIT थाना प्रभारी (रवि कांत पारासर ) ने कमान संभाला और स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया थाना प्रभारी का ये कहना था कि उन्हें घटना की सूचना करीब 1 घंटे के बाद 3 बजकर 54 मिनिट पर मिली जिसके बाद वो तुरंत घटना स्थल पे पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये इसी बीच रात करीब 12 बजे मृतक छात्र के पिता, चाचा और भाई NIT कैंपस पहुंचे। इसके बाद रात करीब 1 बजे NIT के डायरेक्टर भी कैंपस पहुंचे, जहां परिजनों और संस्थान के अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। परिजनों ने घटना को लेकर जवाबदेही तय करने और उचित कार्रवाई की मांग की। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और NIT प्रबंधन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है। घटना ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन बचाव तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट