Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जहानाबाद में पेयजल संकट, भूजल स्तर गिरने से सबमर्सिबल और चापाकल फेल
8/5/2026 1:53:10 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद :
शहर में भूगर्भीय जलस्तर तेजी से नीचे जाने के कारण भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. स्थिति यह है कि कई इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे घरों का सहारा लेना पड़ रहा है। लगातार गिरते जलस्तर की वजह से बड़ी संख्या में चापाकल फेल हो चुके हैं, जबकि 80 से 90 फीट की गहराई पर लगाए गए सबमर्सिबल पंप भी पानी देना बंद कर चुके हैं। कई वार्डों में नल-जल योजना की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई है। शहर के वार्ड संख्या 8 और 9 में पिछले करीब 15 दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ ह। पेयजल उपलब्ध नहीं होने से नाराज लोगों ने शनिवार और सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-33 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रशासन ने जल्द जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया ह। बताया गया कि संबंधित नल-जल योजना का मोटर जलस्तर नीचे चले जाने के कारण काम नहीं कर रहा है। अब मोटर में अतिरिक्त पाइप जोड़कर उसे अधिक गहराई तक स्थापित करने की आवश्यकता है। भूगर्भीय जलस्तर गिरने का असर अब 300 फीट बोरिंग वाले घरों पर भी दिखाई देने लगा है। जिन घरों में सबमर्सिबल मोटर 80 से 90 फीट की गहराई पर लगाए गए हैं, वहां पानी आना बंद हो गया है। फिलहाल 100 फीट या उससे अधिक गहराई पर लगे मोटर काम कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जलस्तर इसी गति से नीचे गया तो वे भी जल्द प्रभावित हो सकते हैं.लोकनगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनके घर का सबमर्सिबल मोटर 80 फीट पर लगा है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इससे पूरे परिवार को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा ह। इसी तरह राजाबाजार क्षेत्र में भी 80 से 90 फीट पर लगे अधिकांश सबमर्सिबल पंप बंद हो चुके हैं। जिन घरों में 100 फीट तक 4 इंच की बोरिंग है, वे मोटर को और नीचे कर रहे हैं। जबकि जिनकी 4 इंच बोरिंग केवल 80 फीट तक है, उनके सामने कोई विकल्प नहीं बचा है। करीब 10 वर्ष पहले कराई गई अधिकांश 300 फीट बोरिंग में केवल 80 से 100 फीट तक ही 4 इंच पाइप डाले जाते थे, क्योंकि उस समय 50 से 60 फीट पर ही पर्याप्त पानी मिल जाता था। अब जलस्तर गिरने के कारण नई बोरिंग में 150 से 200 फीट तक 4 इंच पाइप डाले जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर सबमर्सिबल मोटर को अधिक गहराई तक उतारा जा सके.चापाकल मिस्त्री दिनेश कुमार ने बताया कि पूरे जिले में भूगर्भीय जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है. इसके कारण बड़ी संख्या में चापाकल और 80 से 90 फीट की गहराई पर लगे सबमर्सिबल पंप फेल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोग पड़ोसियों से पानी लेकर या प्रशासन की ओर से भेजे जा रहे पानी के टैंकरों के सहारे काम चला रहे हैं. लेकिन यदि जलस्तर 100 फीट से भी नीचे चला गया तो जहानाबाद शहर में पेयजल को लेकर गंभीर संकट और हाहाकार की स्थिति बन सकती है।
जहानाबाद से कोयलनचाल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'कॉफी विद डीएम' का पहला सत्र: युवाओं के विजन से बनेगा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त गया
#
बाबाधाम पथ पर अनोखी कांवड़ों ने खींचा हर श्रद्धालु का ध्यान
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी