Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश में बहा झिलिया पुल का डायवर्सन, हजारों लोगों का टूटा संपर्क
8/5/2026 2:19:55 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के मैथन रोड स्थित झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान बनाया गया अस्थायी डायवर्सन मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश में एक बार फिर बह गया। लगातार तीसरी बार डायवर्सन ध्वस्त होने से हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने संवेदक और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और जल्द मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। मैथन रोड पर झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी डायवर्सन तेज बारिश का पानी नहीं झेल सका और पूरी तरह बह गया। डायवर्सन टूटने से आसपास के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन आने-जाने वाले कारखाना कर्मियों, स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टोटो, ऑटो समेत छोटे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद हो गया है और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्सन शुरू से ही कमजोर तरीके से बनाया गया था। इसकी गुणवत्ता को लेकर कई बार ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संवेदक एवं लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह हुआ कि तेज बारिश में तीसरी बार डायवर्सन बह गया और हजारों लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। मुखिया तनवीर आलम ने डायवर्सन निर्माण में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। वहीं स्थानीय नागेंद्र कुमार ने पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार संवेदक और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'कॉफी विद डीएम' का पहला सत्र: युवाओं के विजन से बनेगा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त गया
#
बाबाधाम पथ पर अनोखी कांवड़ों ने खींचा हर श्रद्धालु का ध्यान
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी