Date: 06/08/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
"शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ" : मास्टर की मांग को लेकर डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठे स्कूली छात्र
8/5/2026 2:39:48 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद जिला प्रशासन भले ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन गोमो के गुनघसा माध्यमिक विद्यालय, तोपचांची की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां करती है। स्कूल में वर्षों से सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे 264 बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया। उनकी मांग थी—स्कूल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। गोमो स्थित गुनघसा माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। बच्चे स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज थे। उनका कहना था कि कक्षा एक से आठ तक कुल 264 छात्रों की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक—मानस सर—के भरोसे चल रही है। ऐसे में नियमित पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही है। बच्चे डीसी से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं की पढ़ाई उन्हें स्वयं करनी पड़ती है और सप्ताह में केवल एक बार ही शिक्षक उनकी कक्षा ले पाते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य श्यामल मंडल ने कहा कि वर्षों से शिक्षक की नियुक्ति की मांग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल के एकमात्र शिक्षक मानस ने भी माना कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ सभी कक्षाओं को पढ़ाना बेहद कठिन है। मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डूंगडूंग ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी की जानकारी उन्हें पहले ही दी गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त से पहले दो सहायक शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी। यदि नियमित नियुक्ति संभव नहीं हुई तो डेपुटेशन पर दो शिक्षकों को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को समाहरणालय लाने के मामले में स्कूल से जवाब भी तलब करने की बात कही। एक ओर शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि 15 अगस्त से पहले प्रशासन अपना वादा कितना पूरा कर पाता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'कॉफी विद डीएम' का पहला सत्र: युवाओं के विजन से बनेगा विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त गया
#
बाबाधाम पथ पर अनोखी कांवड़ों ने खींचा हर श्रद्धालु का ध्यान
#
70 वर्षीय मां को नजरबंद करने का आरोप, बेटे ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
#
ऑपरेशन 'यात्री सुरक्षा' में बड़ी सफलता: आरा स्टेशन से 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद
#
एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, त्रुटि सुधार के लिए करें आवेदन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जंगली हाथियों ने घर पर किया हमला,दो लोगो की हुई मौत, तीन घायल
#
गंगा घाट में कूदी माँ-बेटी, मचा हड़कंप
#
ऑपरेशन सतर्क में बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशन पर तस्करी का भंडाफोड़
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी