Date: 06/10/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति से मिले बाबूलाल मरांडी, जेपीएससी विवाद पर सरकार को घेरा
8/7/2026 4:45:38 PM IST
80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
जेपीएससी आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अस्पताल पहुंचे और छात्र का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी अस्पताल पहुंचे और राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और सिविल सर्जन से भी बातचीत कर छात्र की मेडिकल रिपोर्ट और उपचार की जानकारी प्राप्त की। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लंबे समय तक अन्न और जल का त्याग करने की वजह से राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा होने के बाद भी अभ्यर्थियों को न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि जब हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिया, तब सरकार ने उस फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में अपील दायर कर दी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि छात्र आखिर अदालतों में केस लड़ें या अपनी पढ़ाई करें। सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
#
नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला का महाकुंभ, देशभर के छात्र दिखाएंगे प्रतिभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बाघमारा कॉलेज में नए 4-ACR भवन का शिलान्यास, सांसद-विधायक के प्रयास से मजबूत होगी आधारभूत संरचना
#
डांडिया नाईट या व्यापार? भक्ति पर भारी पड़ रहा ग्लैमर
#
Spider-Man: Brand New Day ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाई 1 अरब डॉलर के पार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
सावन के रंग में रंगा जमशेदपुर, गोंड समाज की महिलाओं ने गीत-संगीत से सजाई महफिल