Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
i20 कार से 80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
8/10/2026 5:34:46 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृष्णगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरहदा-शिवपुर रोड पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की i20 कार से 80.460 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, कृष्णगढ़ थाना को सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने फरहदा-शिवपुर रोड पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध हालत में एक उजले रंग की i20 कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ कार को भी कब्जे में ले लिया और उसमें सवार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बरामद शराब और जब्त कार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
मुंगेर के 37 करोड़ के मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, इमरजेंसी में मिला सिर्फ एक डॉक्टर
#
मुफस्सिल थाना से जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब, SP ने गठित की जांच टीम
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर जमकर चली गोलियां आधा दर्जन लोग घायल मचा हलचल
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार
#
ट्रैफिक डीएसपी उतरे सड़क पर, ट्रैफिक व्यवस्थाओं की ली जानकारी
#
केन्दुआडीह भू-धंसान पर बड़ा फैसला, वैज्ञानिक खुदाई के बाद ही खुलेगी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क
#
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल