Date: 27/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड बंद के बीच सड़कों पर BJP कार्यकर्ता, आजसू का समर्थन; छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
8/11/2026 1:43:27 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची:
JPSC-JSSC भर्ती प्रकरण को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई के विरोध में भाजपा के आह्वान पर मंगलवार को झारखंड बंद है। आजसू ने भी बंद का समर्थन किया है। भाजपा ने सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद का आह्वान किया है, जबकि आवश्यक सेवाओं और कांवरियों को बंद से मुक्त रखा गया है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता रांची के धुर्वा, डोरंडा, हिनू, किशोरगंज, रातू रोड, अल्बर्ट एक्का चौक और कोकर समेत कई इलाकों में सड़कों पर उतरे। कई बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि यातायात भी सामान्य दिनों की तुलना में कम नजर आया। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध जताया, जिसे बाद में प्रशासन ने हटाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर छात्रों के साथ अन्याय और नियुक्ति प्रक्रियाओं में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा झारखंड छात्रों के साथ खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी बंद का समर्थन करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की और छात्रों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के इस्तेमाल की आलोचना की।
आंदोलन में बाहर से आए सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल-
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 17 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। हरियाणा के हिसार से पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिंदुस्तानी पिछले छह दिनों से आंदोलन को समर्थन दे रहे थे और विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल होने की जानकारी दी। वहीं, प्रशासन ने बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बंद के कारण रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बाजार, यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।
रांची से प्रशांत के साथ संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
226 ठेका मजदूरों को बड़ी कानूनी राहत, ट्रिब्यूनल ने ₹2.50 करोड़ भुगतान का दिया आदेश, मजदूरों के पक्ष में आया फैसला...
#
NGT के आदेश पर हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की जांच, कोयला धूल से प्रदूषण की शिकायत सही मिली,धूल से स्कूलों के बच्चे व ग्रामीण परेशान हैं....
#
एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी भीसण आग, चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची, मची अफरा तफरी .....
#
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर और एजेंट पर ठगी का आरोप, ग्राहकों ने थाना और SSP कार्यालय में की शिकायत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मगध में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग के पीछे 275 टन अवैध कोयला बरामद, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत ₹3.46 लाख बताई जा रही है ....
#
शादी समारोह में वज्रपात का कहर: दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
#
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर रघुवर दास का हेमंत सोरेन को पत्र, सीबीआई जांच की मांग
#
झारखंड बंद के बीच सड़कों पर BJP कार्यकर्ता, आजसू का समर्थन; छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
#
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना