Date: 26/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छात्रों के आंदोलन पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान, जयराम महतो ने लाठीचार्ज की जांच की मांग की

8/11/2026 5:06:38 PM IST

177
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: विधानसभा में सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार छात्रों के साथ है और बातचीत के जरिए ही इस मामले का समाधान निकाला जाएगा। वहीं, जेकेएलएम विधायक जयराम महतो ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दिन में छात्रों ने शांतिपूर्ण आंदोलन किया और पुलिस ने भी संयम बरता, तो फिर अंधेरा होने के बाद लाठीचार्ज किसके आदेश पर किया गया। जयराम महतो ने पुलिस की कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत की रिपोर्ट