Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी

8/12/2026 2:40:17 PM IST

91
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों को भड़काने और आंदोलन को उग्र बनाने का प्रयास किया। साथ ही, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि बाहर से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश की। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की ओर से आंदोलन को खराब करने का प्रयास जारी रहा, तो अगला कदम भाजपा कार्यालय का घेराव होगा।
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट