Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारिश ने खोली आरा जंक्शन की पोल, दोनों मुख्य द्वार पर जलजमाव से यात्री परेशान
8/18/2026 1:41:53 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
थोड़ी सी बारिश ने दानापुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल आरा रेलवे जंक्शन की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश होते ही स्टेशन परिसर के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर गंदा पानी जमा हो जा रहा है। जलजमाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति ऐसी है कि महिला यात्रियों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को भी गंदे पानी के बीच से होकर स्टेशन में प्रवेश और बाहर निकलना पड़ रहा है। कई यात्रियों को जूते-चप्पल हाथ में लेकर पानी पार करना पड़ता है। इससे यात्रियों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
पुराने नाले ठप, जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल
बताया जाता है कि रेलवे परिसर में बने पुराने नाले लंबे समय से ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। नालों की नियमित सफाई और बेहतर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी स्टेशन परिसर में जमा हो जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बिहार सरकार की सड़क का स्तर ऊंचा होने और रेलवे परिसर की कमजोर जलनिकासी व्यवस्था के कारण पानी की निकासी और मुश्किल हो गई है। बारिश के बाद दोनों मुख्य द्वारों पर जमा गंदा पानी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है।
पानी के बीच से गुजरने को मजबूर यात्री
स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों का कहना है कि आरा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहतर होनी चाहिए। बारिश के दौरान मुख्य द्वार पर पानी जमा होने से स्टेशन पहुंचना और बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को होती है। यात्रियों का कहना है कि जलजमाव के कारण फिसलने और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
गति शक्ति के तहत प्रस्तावित है नाला निर्माण
रेलवे सूत्रों के अनुसार, जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे परिसर में नाला निर्माण का काम गति शक्ति के अधीन प्रस्तावित है। दानापुर के डीआरएम द्वारा आरा जंक्शन के निरीक्षण के दौरान भी संबंधित अधिकारियों को नाला निर्माण और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया जा चुका है।
इसके बावजूद अभी तक नाला निर्माण का काम धरातल पर शुरू नहीं हो पाया है। यही वजह है कि बारिश होते ही स्टेशन परिसर में जलजमाव की समस्या फिर सामने आ जाती है।
मुख्यालय को किया गया पत्राचार
इस मामले में रेलवे के सीएचआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन के दोनों मुख्य द्वारों पर बारिश के दौरान पानी जमा होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर स्टेशन प्रबंधक एनके राय और उनकी ओर से दानापुर मुख्यालय को पत्राचार किया गया है।
उन्होंने बताया कि रेलवे परिसर में नाला निर्माण का काम गति शक्ति के अधीन है। फिलहाल गति शक्ति के तहत बिल्डिंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जबकि नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश और नाले का पानी परिसर में जमा हो रहा है।
यात्रियों ने जल्द समाधान की मांग की
आरा जंक्शन से रेलवे को बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है और यह दानापुर रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल है। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि स्टेशन परिसर में जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाए। यात्रियों का कहना है कि साफ-सफाई और बेहतर जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में नाला निर्माण का काम जल्द शुरू कर जलजमाव की समस्या से यात्रियों को राहत दिलाने की जरूरत है।
बारिश के साथ ही आरा जंक्शन के मुख्य द्वारों पर जमा गंदा पानी अब रेलवे प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल बन गया है—आखिर यात्रियों को इस परेशानी से स्थायी निजात कब मिलेगी?
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
#
JSSC CGL परीक्षा रद्द होने पर नौकरीपेशा युवाओं में आक्रोश, कोर्ट जाने की तैयारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी, बेटे ने की...
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
#
मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया