Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति पर सवाल, PMO से जांच की मांग
8/21/2026 2:08:32 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: गया नगर निगम में अनुकंपा के आधार पर पदस्थापित चंद्र मोहन की नियुक्ति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नमो फाउंडेशन बिहार प्रदेश सचिव एवं चांदचौरा-दक्षिण दरवाजा निवासी संदीप कुमार मिश्र ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर नियुक्ति की वैधता समेत नगर निगम में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। संदीप कुमार मिश्र का आरोप है कि चंद्र मोहन की नियुक्ति अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रावधानों को दरकिनार कर की गई। उन्होंने दावा किया कि कई आवेदकों की अनुकंपा नियुक्ति पिछले पांच वर्षों से लंबित है, जबकि चंद्र मोहन की नियुक्ति उनके पिता की मृत्यु के करीब 10 दिनों के भीतर ही कर दी गई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय तक अनुकंपा नियुक्ति के लिए बैठक भी आयोजित नहीं हुई थी। उनके मुताबिक, अनुकंपा नियुक्ति समिति के अध्यक्ष के तौर पर जिला पदाधिकारी की स्वीकृति और हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया की जांच जरूरी है। संदीप कुमार मिश्र ने चंद्र मोहन पर पद के कथित दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गया नगर निगम की भूमि उनके नाम किए जाने का मामला भी जांच के दायरे में आना चाहिए। उन्होंने चंद्र मोहन के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समान पद पर कार्यरत कर्मियों के साथ-साथ गया नगर निगम के मेयर के साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया है। फिलहाल, मामले में लोक शिकायत निवारण कार्यालय, गया में सुनवाई/निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर नियुक्ति प्रक्रिया और उससे जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की मांग की है।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
#
दुर्गा पूजा से निगम का बुलडोजर एक्शन, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.........
....
#
हाता मे पुराने जवाने की काबिले की सरदार की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया हैं जो काफ़ी सुंदर लग रहा हैं....
#
बंगाली कल्याण समिति द्वारा दुर्गा पूजा उद्घाटन समारोह में महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति पर सवाल, PMO से जांच की मांग
#
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार
#
JPSC-JSSC आंदोलन: 15वें दिन भी देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल जारी, आज सरकार से वार्ता