Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा का बढ़ता जलस्तर, चंडिका स्थान मंदिर परिसर में घुसा बाढ़ का पानी
8/22/2026 2:29:46 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने मुंगेर में चिंता बढ़ा दी है। प्रसिद्ध चंडिका स्थान मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। देर शाम पानी मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38 मीटर तक पहुंच चुका है, जो खतरे के निशान से महज 1.33 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। देश के प्रमुख 52 शक्तिपीठों में शामिल चंडिका स्थान में भी गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर साफ दिखाई दे रहा है। मंदिर परिसर में पानी प्रवेश करने के बाद अब गर्भगृह तक भी पानी पहुंच गया है, जहां मां का नेत्र विराजमान है। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में जलस्तर बढ़ने से स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए नदी के जलस्तर और आसपास के इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.33 मीटर नीचे है, लेकिन जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले घंटों में मुंगेर में बाढ़ की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग
#
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसान परेशान
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर,छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान
#
साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, धनबाद में पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस