Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बजराघाट पुल का पिलर धंसा, NH-419 पर वाहनों की आवाजाही बंद
8/22/2026 2:29:46 PM IST
107
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: जामताड़ा को धनबाद से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बजराघाट पुल का एक पिलर अचानक धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर हादसे का खतरा बढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर बजराघाट स्थित NH-419 पर क्षतिग्रस्त पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही, पुल के पास घाट से नाव के जरिए लोगों और दोपहिया वाहनों के आवागमन को भी गंभीरता से लिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाव परिचालन पर भी सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों को स्थिति की जानकारी देने और दुर्घटना से बचाव के लिए इलाके में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश भी दिया गया है। पुल का पिलर धंसने के बाद जामताड़ा और धनबाद के बीच इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी संभावित हादसे को रोकना है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग
#
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसान परेशान
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर,छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान
#
साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, धनबाद में पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस