Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पोटका में बदहाल सड़कों को लेकर दुखनी सोरेन ने सरकार पर साधा निशाना
8/22/2026 2:29:46 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों से विकास के नाम पर क्षेत्र की जनता को सिर्फ आश्वासन दिया गया और जगह-जगह नारियल फोड़कर योजनाओं का दिखावा किया गया। दुखनी सोरेन ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के मानपुर, पोडाडीहा, डुमरिया, केरुवाडुंगरी पंचायत, सुंदरनगर और हल्दीपोखर समेत दर्जनों इलाकों की सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। सड़कों की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कई इलाकों में सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, बावजूद इसके उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। दुखनी सोरेन ने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर किए गए विकास के वादे फिलहाल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी और क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को उनके सामने रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पोटका विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग
#
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसान परेशान
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर,छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान
#
साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, धनबाद में पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस