Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संजय सेठ का सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग
8/22/2026 3:06:24 PM IST
10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने रांची, हजारीबाग, गिरिडीह और गढ़वा में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना का कड़ा विरोध किया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। संजय सेठ ने कहा कि सामने आए वीडियो फुटेज में छात्रों पर लाठियां चलाए जाने की तस्वीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मांग की कि फुटेज के आधार पर दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए और गिरफ्तारी की कार्रवाई हो। उन्होंने JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच CBI से कराने की मांग भी दोहराई। उनका कहना है कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। रक्षा राज्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनने की बात करते हैं, उन्हें झारखंड के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आवाज भी सुननी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से लाठीचार्ज में घायल छात्रों से अस्पताल जाकर मिलने की मांग की।
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से अविनाश सिंह के साथ प्रशांत जयवर्दन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
गरीब चौपाल यात्रा की तैयारी पूरी, 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस