Date: 22/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छात्रों से झड़प पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- ‘लोकतंत्र की हत्या’
8/22/2026 4:15:17 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
giridih :
छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किए जाने के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूरी घटना को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए सरकार पर छात्रों और नौजवानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।इसको लेकर आज गिरिडीह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सड़क से लेकर सदन तक छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग, रांची और गिरिडीह में छात्रों को डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जो बेहद शर्मनाक है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घटना पूरी तरह सुनियोजित थी और इससे जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो में मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा सकती है, इसलिए ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने झामुमो कार्यकर्ता इमरान अजीज खान के सोशल मीडिया हैंडल से जारी एक संदेश का भी जिक्र किया। मरांडी के मुताबिक, संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘इमरजेंसी कॉल’ के तहत शुक्रवार शाम चार बजे तक पार्टी कार्यालय पहुंचने की बात कही गई थी। उन्होंने इस संदेश की जांच कराने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार का काम राज्य में अमन-चैन कायम करना है, लेकिन यदि छात्रों की आवाज को डंडे के बल पर दबाने की कोशिश की गई तो सरकार को इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्रों और नौजवानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी। सरकार को दमन की नीति छोड़कर छात्रों की मांगों और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार
#
"इमरजेंसी जैसे हालात!" छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर SSP से मिले विधायक राज सिन्हा,राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का लगाया आरोप...............
#
गरीब चौपाल यात्रा की तैयारी पूरी, 5 हजार लोगों के जुटने की संभावना
#
JPSC-JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की प्रक्रिया पर चंपई सोरेन ने उठाया बड़ा सवाल,कहा ...
#
छात्रों पर दमन के खिलाफ जयराम महतो ने उठाई आवाज, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रामनवमी को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न, गाइडलाइंस के पालन पर जोर
#
फिल्म 'सुपरगर्ल'की भारत में धीमी शुरुआत, दो दिनों में सिर्फ ₹3 करोड़ के करीब कमाई
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
15 हजार की रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने ऐसे बिछाया जाल
#
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस