Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस का विशेष सर्च अभियान, यात्रियों के सामान की हुई जांच

8/26/2026 2:34:41 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। रेल एसपी विद्यासागर के निर्देश पर रेल थाना जमालपुर के थानाध्यक्ष स्वराज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, प्रवेश-निकास मार्ग और वेटिंग रूम में सघन जांच की।अभियान के दौरान प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बैग, झोले और अन्य सामान की हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। रेल पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस सामान दिखाई देने पर तत्काल रेल पुलिस को सूचना दें। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि यात्री सुरक्षा को लेकर इस तरह का सर्च अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। अभियान में एएसआई अमरेश कुमार सिंह समेत रेल पुलिस के कई जवान शामिल रहे।
 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट