Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भैंस के मालिकाना हक मामला बना हाई प्रोफाइल, IG ने दिया DNA जांच के निर्देश

8/26/2026 2:34:41 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :गया के अतरी थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में भैंस के मालिकाना हक को लेकर चल रहा विवाद अब DNA जांच तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध रेंज के IG विकास वैभव ने भैंस के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए DNA जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल को निष्पक्ष और तेजी से जांच पूरी करने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार, मोहड़ा के सेवतर निवासी सूरज यादव की भैंस कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। बाद में भैंस अतरी प्रखंड के उपथू महाचक गांव पहुंची, जहां नौरंगा टोली के प्रकाश मांझी ने उसे अपने पास रख लिया। भैंस की जानकारी मिलने पर सूरज यादव उसे लेने पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामले में अतरी थाना में भैंस चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। प्रकाश मांझी के पक्ष के लोगों का दावा है कि भैंस करीब चार वर्ष पहले भी चोरी हुई थी। इसी दावे के कारण वास्तविक मालिकाना हक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। वही इस मामले को लेकर विगत कुछ दिन पहले अतरी के पूर्व विधायक रंजीत यादव ने आईजी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की  वही हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कल मगध रेंज की आईजी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का मांग किया श्याम सुंदर का कहना है कि जो जिसकी भैंस है उसकी जांच कर सौंप दिया जाए  वह इस मामले को लेकर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि इसकी जांच करने के लिए ग्रामीण एसपी दिव्यांशी जायसवाल को दी गई है भैंस की वैज्ञानिक डीएनए टेस्ट कर कर जिसकी भैंस है उसे सपना आदेश दिया है। 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट