Date: 28/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ऑपरेशन मुस्कान: 34.75 लाख के 85 गुम-चोरी मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
8/27/2026 4:26:05 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
पुलिस प्रशासन के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 85 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि टेक्निकल सेल और CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद किया गया। पिछले छह महीनों में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस 300 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटा चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने में सनहा या एफआईआर दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर IMEI नंबर, सिम संबंधी जानकारी और शिकायत की प्रति अपलोड करें। नया सिम लगने पर सिस्टम से अलर्ट मिलने के कारण मोबाइल को ट्रैक करना आसान होता है। मोबाइल वापस पाने वाली रघुकुल इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका अपराजिता ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले अपनी मेहनत की कमाई से आईफोन खरीदा था। नवंबर 2025 में फोन गुम हो गया था। अब फोन सही स्थिति में वापस मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। पुलिस ने कहा कि अन्य गुम मोबाइलों को भी सक्रिय होने पर ट्रैक कर बरामद करने का प्रयास जारी है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
#
भैंस के मालिकाना हक मामला बना हाई प्रोफाइल, IG ने दिया DNA जांच के निर्देश
#
जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस का विशेष सर्च अभियान, यात्रियों के सामान की हुई जांच
#
प्रेम प्रसंग को लेकर सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो पक्षों में मारपीट
#
बॉर्डर क्षेत्र में मिहिजाम पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आफताब आलम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर भोंदू समेत 5 गिरफ्तार, देशी पिस्तौल और गोलियां बरामद
#
त्रेता युग की मान्यता से जुड़ा आरा का सिद्धनाथ मंदिर
#
पूर्व जिला अध्यक्ष लताफत हुसैन के निधन पर तेजस्वी यादव ने जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
#
फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित दंपति के आवास पर इश्तिहार चस्पा
#
साइबर अपराध रोकने के लिए बैंकों की निगरानी बढ़ेगी, म्यूल खातों के फिजिकल वेरिफिकेशन पर जोर