Date: 28/08/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर

8/27/2026 4:26:05 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :आरा के नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 16 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां  डाक्टरों की टीम ने फर्स्ट एड कर बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया  जख्मी किशोर की पहचान अहिरपुरवा निवासी अंकित प्रसाद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र अमन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली किशोर के कमर के ऊपर लगी है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया, लेकिन स्थिति बिगड़ते हुए देख बेहतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोर को गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही गोली लगने की वास्तविक वजह और घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट