Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जामताड़ा में बारिश बनी काल, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
9/2/2026 3:22:17 PM IST
28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पन्दनी गांव में मंगलवार देर रात घर से सटी ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 8 माह की गर्भवती महिला लीलावती देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति शंकर राय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे शंकर राय और उनकी पत्नी लीलावती देवी घर में सो रहे थे। लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई घर से सटी ईंट की दीवार अचानक दोनों के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें नारायणपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद लीलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पति का इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक, लीलावती देवी 8 माह की गर्भवती थीं और करीब एक महीने बाद परिवार में बच्चे के जन्म की उम्मीद थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी मिहिर सोरेन पन्दनी गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने और बारिश के दौरान कमजोर घरों व दीवारों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा भू-धंसान का खतरा! ,महीनों से धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत..............
#
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
#
सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान
#
पहली बारिश में धंसा 1.80 करोड़ का डायवर्सन पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
#
लगातार बारिश के बीच रमना मैदान के पास गिरा विशाल पेड़, सड़क पर लगा जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सुनसान इलाके में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान