Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
9/2/2026 5:02:19 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शहर से होकर गुजरने वाली स्वर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। खरकई नदी खतरे के निशान से करीब 4.50 मीटर ऊपर, जबकि स्वर्णरेखा नदी डेंजर लेवल से 1.24 मीटर ऊपर बह रही है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
हालात को देखते हुए चांडिल डैम, गालूडीह बराज और ओडिशा के कई डैम-बैराज के 45 से ज्यादा फाटक खोल दिए गए हैं। इसके बावजूद दोनों नदियों का उफान थमता नजर नहीं आ रहा है। नदी के बैकवॉटर और उफनाए नालों का पानी बागबेड़ा, मानगो, जुगसलाई, दाईगुट्टू, भुईयांडीह और कदमा के कई इलाकों में घुस गया है। इन इलाकों में 1000 से ज्यादा घर और बड़ी संख्या में दुकानें प्रभावित हुई हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
वहीं, NDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा भू-धंसान का खतरा! ,महीनों से धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत..............
#
सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान
#
जामताड़ा में बारिश बनी काल, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
#
पहली बारिश में धंसा 1.80 करोड़ का डायवर्सन पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
#
लगातार बारिश के बीच रमना मैदान के पास गिरा विशाल पेड़, सड़क पर लगा जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सुनसान इलाके में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान