Date: 02/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान
9/2/2026 5:02:19 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को जामताड़ा स्थित एक स्कूल परिसर में स्कूल बसों ओर वेन का सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जामताड़ा के मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी टीम के संयुक्त तत्वावधान में की गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर नकेल कसना है। जांच अभियान के दौरान स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए संचालित हो रहीं सभी बसों और वैन के आवश्यक कागजातों को खंगाला गया। परिवहन विभाग की टीम ने मुख्य रूप से वाहनों का वैध इंश्योरेंस और प्रदूषण , वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेज, गाड़ियों की तकनीकी इस्तिथि ब्रेक और लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया। रोड सेफ्टी टीम और एमवीआई ने मौके पर ही स्कूल प्रशासन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे गाड़ियों की नियमित तकनीकी जांच करवाएं, दस्तावेजों को हमेशा अपडेट रखें और सड़कों पर सुरक्षित व नियंत्रित गति से ही वाहन का परिचालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी वाहन में कमी पाई जाती है या मानकों का उल्लंघन होता है, तो वाहन मालिक और संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एम वी आई बरक़त अंसारी, रोड सेफ्टी माज आलम, सहायक सतीश कुमार सिंह, बिमलेश कुमार मौजूद थे।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा भू-धंसान का खतरा! ,महीनों से धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत..............
#
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
#
जामताड़ा में बारिश बनी काल, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
#
पहली बारिश में धंसा 1.80 करोड़ का डायवर्सन पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
#
लगातार बारिश के बीच रमना मैदान के पास गिरा विशाल पेड़, सड़क पर लगा जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एच-1बी पर ट्रंप कैंप की नई चोट: अगर तीन साल का ब्रेक लगा, तो भारत के आईटी सपने, डॉलर और दिमाग—तीनों पर पड़ेगा असर
#
कमर्शियल LPG हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम रहे जस के तस
#
HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
#
सुनसान इलाके में मिला शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
#
आज होगी क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग, आमने-सामने भारत-पाकिस्तान