Date: 02/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लगातार बारिश के बीच रमना मैदान के पास गिरा विशाल पेड़, सड़क पर लगा जाम

9/2/2026 12:21:49 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह शहर के रमना मैदान के समीप रेड क्रॉस भवन के पास अचानक एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ हटाकर यातायात को फिर से सुचारू कराया गया। पेड़ हटाने और आवागमन बहाल कराने में जितेंद्र सिंह, मुखिया राकेश, मुखिया मंटू सिंह और भीम यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समय रहते सड़क साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट