Date: 04/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, सुंदरनगर में महिला के खिलाफ प्रशासन से शिकायत

9/3/2026 3:01:13 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक सार्वजनिक रास्ते पर कथित कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय निवासी सतीश अवस्थी ने एक महिला पर रास्ते में सीमेंट के पिलर गाड़कर उसे अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने थाना और जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सतीश अवस्थी के अनुसार, गीता देवी नामक महिला द्वारा कथित तौर पर सार्वजनिक रास्ते पर सीमेंट के पिलर लगाए जा रहे हैं, जिससे रास्ते का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि रास्ते पर कब्जे की कोशिश के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मामले को लेकर सतीश अवस्थी ने अंचल कार्यालय, सुंदरनगर थाना, उपायुक्त और एसएसपी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराते हुए रास्ते को कथित कब्जे से मुक्त कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में लगाए गए आरोपों की प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों की मांग है कि सार्वजनिक रास्ते की स्थिति की जांच कराकर आवागमन सुचारू रखा जाए।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट