Date: 24/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस 
 

9/24/2026 11:55:30 AM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने बैंक में लूटपाट की। हथियारबंद बंद डकैतों ने बैंक में घुसे और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. लूटपाट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जाता है की अपराधियों ने बैंक से लगभग 42 लाख रुपए नगद और  सोना लूट कर फरार हो गए. पहले हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में पहले कर्मचारियों को बंधक बनाया और डराया धमकाया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया हैं। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट