Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
6/14/2026 11:55:15 AM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों के हंगामे और ट्रेनों में तोड़फोड़ की घटना के बाद आरा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे प्रशासन और आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म तथा आने-जाने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पोर्टिको और प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आने वाले यात्रियों को पश्चिम दिशा की ओर पहले निकाला जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और स्टेशन परिसर में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
गौरतलब है कि रविवार सुबह पाटलिपुत्र स्टेशन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ। कुछ स्थानों पर पथराव तथा परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की भी सूचना मिली है। रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा यात्रियों और अभ्यर्थियों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की गई है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यूपी से जमशेदपुर पहुंचे दो संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोचा
#
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ खत्म
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
पुआल लदा पिकअप वहान पलटा, मौके से चालक फरार
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
FIFA World Cup Final के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर कार्रवाई का खतरा!
#
IG पद को लेकर डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- मगध के लिए जरूरी है मजबूत पुलिस व्यवस्था
#
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आरा जंक्शन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
#
धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात
#
14वीं JPSC परीक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन