Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपने गृह जिला पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पेंशन की राशि ट्रांसफर; गंगटा-भीमबांध को टूरिज्म हब बनाने का किया ऐलान
9/10/2026 4:10:34 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को अपने गृह जिला मुंगेर और विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने गंगटा और भीमबांध को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री सबसे पहले लखनपुर स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे। यहां अपनी मां पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने शांति पूजन और हवन किया। इसके बाद मां की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गंगटा मोड़ पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां आयोजित विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं की भी भारी मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में अगस्त महीने की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी।
सरकार के अनुसार, राज्य के 1 करोड़ 5 लाख 68 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब 1233 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
एनएच-333 के चौड़ीकरण समेत कई योजनाओं की सौगात :-
गंगटा की जनसभा में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें एनएच-333 के गंगटा से कोहबरवा मोड़ पथ का चौड़ीकरण भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से मुंगेर, जमुई और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन बेहतर होगा। इससे स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गंगटा और भीमबांध बनेगा पर्यटन केंद्र :-
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगटा और भीमबांध को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भीमबांध को टूरिज्म हब के तौर पर विकसित किए जाने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
बाढ़ को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश :-
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षों में डबल इंजन सरकार के जरिए बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। वहीं बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कम्युनिटी किचन, मेडिकल कैंप और राहत सामग्री के वितरण को तय मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने की भी हिदायत दी।
बांग्लादेश जल समझौते पर भी बोले cm:-
बांग्लादेश के साथ जल समझौते के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से इस विषय पर बातचीत की है। मुख्यमंत्री के मुताबिक बिहार को जरूरत के समय पानी मिल सके, इस दिशा में बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समझौते के तहत पानी लेने की अवधि सीमित है और बिहार के हित में इस मुद्दे पर आगे भी बात की जाएगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गंगटा मोड़ तक जगह-जगह बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए थे।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बॉडीगार्ड हटाए जाने पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या हुई तो हेमंत सोरेन होंगे जिम्मेदार
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
#
SIR प्रक्रिया को BJP ने बताया ‘मतदाता घोटाला’ निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण पर उठाए सवाल
#
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
नगर परिषद कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
#
पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार ,2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा..........
#
डैम में बड़ा हुआ हादसा, दो बच्चे डूबे; पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
#
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन