Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बॉडीगार्ड हटाए जाने पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ का बड़ा आरोप, बोले- मेरी हत्या हुई तो हेमंत सोरेन होंगे जिम्मेदार
9/10/2026 6:50:09 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
झारखंड के पूर्व मंत्री और भुइयाँ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयाँ ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके सभी बॉडीगार्ड जानबूझकर हटा लिए गए हैं। दुलाल भुइयाँ ने कहा कि वह राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और बिना सुरक्षा के दौरा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। दुलाल भुइयाँ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा क्या बिगाड़ा है कि उनके सभी बॉडीगार्ड वापस ले लिए गए। उन्होंने कहा कि वह तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी जान जाती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कई ऐसे नेताओं को भी प्रोटोकॉल से बाहर बॉडीगार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि उनकी सुरक्षा पूरी तरह हटा दी गई है। उन्होंने कहा कि भुइयाँ समाज की बैठकों और महापंचायतों में यह घोषणा की गई है कि अगर उनकी हत्या होती है तो समाज के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर राज्य के अलग-अलग जिलों में हेमंत सोरेन के खिलाफ उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दुलाल भुइयाँ के मुताबिक उन्होंने सुरक्षा की मांग को लेकर डीजीपी, एसएसपी और डीसी को लिखित पत्र भी सौंपा है, लेकिन अब तक उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने इसे प्रोटोकॉल और सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए जल्द बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।
रांची में होगा बड़ा कार्यक्रम
दुलाल भुइयाँ ने बताया कि भुइयाँ समाज की ओर से विभिन्न जिलों में आयोजित महापंचायत कार्यक्रम सफल रहे हैं। अब जल्द ही रांची में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भुइयाँ समाज की बड़ी आबादी है। जो भी राजनीतिक दल या नेता समाज के मुद्दों और हितों की बात करेगा, समाज उसी के साथ खड़ा होगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भुइयाँ समाज की राजनीतिक भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अपने गृह जिला पहुंचे CM सम्राट चौधरी, पेंशन की राशि ट्रांसफर; गंगटा-भीमबांध को टूरिज्म हब बनाने का किया ऐलान
#
JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ BJP का प्रदर्शन छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
#
SIR प्रक्रिया को BJP ने बताया ‘मतदाता घोटाला’ निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण पर उठाए सवाल
#
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
डैम में बड़ा हुआ हादसा, दो बच्चे डूबे; पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
#
नगर परिषद कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल
#
पुलिस का फायरिंग टेस्ट शुरू, डीसी-एसएसपी ने साधा निशाने पर सटीक वार ,2586 पुलिसकर्मी लेंगे हिस्सा..........
#
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत ,विरोध में हुई सड़क जाम