Date: 11/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
15 जुलाई से खुलेंगे बिहार के 211 नए सरकारी कॉलेज, उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश
7/11/2026 12:12:39 PM IST
25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने भोजपुर समेत पूरे राज्य में नवस्थापित 211 राजकीय महाविद्यालयों के शुभारंभ एवं शैक्षणिक सत्र शुरू करने को लेकर सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है। विभाग के सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा 15 जुलाई 2026 को इन सभी महाविद्यालयों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया जाएगा।
पत्र के अनुसार प्रत्येक जिले में संबंधित प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव किसी एक नवस्थापित राजकीय महाविद्यालय में उपस्थित रहेंगे, जबकि जिला स्तर पर कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि 15 जुलाई से पहले सभी महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना एवं प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि उद्घाटन के तुरंत बाद नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो सकें। विभाग ने विशेष रूप से महाविद्यालय भवन, कक्षाओं की तैयारी, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर, कार्यालय संचालन, कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा, परिसर की साफ-सफाई, नामपट्ट एवं दिशा-सूचक संकेतक, मंच, बैठक व्यवस्था, ध्वनि एवं एलईडी स्क्रीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही परिसर को अतिक्रमण एवं अवरोधों से मुक्त रखने तथा उद्घाटन समारोह के बाद नियमित कक्षाओं के संचालन की सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने पर भी जोर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन 211 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना कर रही है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बेटी के जन्मदिन पर मुखिया का बड़ा तोहफा, महादलित परिवारों के लिए दान की 18 कट्ठा जमीन
#
भरत तिवारी मामले में न्यायिक जांच तेज, माता-पिता पेश, भाई-भाभी ने मांगा समय
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
"बीसीसीएल बचाओ" को लेकर हंजलाबीन हक का ऐलान, बोले- सीएमडी के 10 करोड़ जुर्माने के लिए मांगेंगे 'भिक्षा'
#
INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोईलवर अंचल में शनिवासरीय जनता दरबार आयोजित, निपटाए गए भूमि विवाद के मामले
#
आशा भोसले का निधन देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियो के लिए अत्यंत दुखद खबर है - राज सिन्हा
#
तेजस्वी यादव के आंख का बढ़ा पावर अब मोटा चश्मा की है आवश्यकता -ऋतुराज कुमार
#
पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी का किया खुलासा
#
महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा देशभर में कर रही है नौटंकी -अवधेश सिंह