Date: 11/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तयारी ज़ोरो से
7/22/2026 6:44:34 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :-
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर मुंगेर के तारापुर अनुमंडल में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार कांवरियों की सुविधा को देखते हुए पहली बार खैरा में एक नहीं बल्कि तीन टेंट सिटी बनाई जा रही हैं। वहीं धर्मशालाओं की छतों पर भी विश्राम की व्यवस्था की गई है। श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार खैरा में पर्यटन विभाग के अलावा पीएचईडी और नगर विकास विभाग की ओर से भी एक-एक टेंट सिटी बनाई जा रही है। यानी सिर्फ खैरा में कुल तीन टेंट सिटी तैयार होंगी। पूरे 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर संग्रामपुर में तीन, असरगंज में एक, तारापुर के धोबई में एक और खैरा में टेंट सिटी सहित कुल छह टेंट सिटी बनाई जा रही हैं। यहां श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ शौचालय और स्नानागार की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। पिछले साल मनियां धर्मशाला की छत पर विश्राम की व्यवस्था की गई थी। इस बार कुमरसार धर्मशाला की छत पर भी कांवरियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठहरने का स्थान मिल सके। प्रशासन के अनुसार कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का करीब 80 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जबकि पुलिस शिविर, स्वास्थ्य शिविर और बिजली जैसी व्यवस्थाएं मेला शुरू होने से दो दिन पहले तक पूरी कर ली जाएंगी। मेले के दौरान खैरा और कुमरसार के सांस्कृतिक पंडालों में प्रतिदिन भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रावणी मेले में कांवरियों को पहले से बेहतर ठहराव, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए एम् डी इम्तियाज़ खान
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
#
लायंस क्लब बाघमारा का पदस्थापना समारोह, नई कमेटी ने ली शपथ
#
आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता, करुणा और सामूहिक प्रयास जरूरी - प्रो. यशवंत कुमार
#
मुंगेर में राहत की नाव बनी आफत! , बाढ़ के पानी में अचानक डूबी नाव ,बाल-बाल बचे 6 लोग
#
शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! ब्लैकबोर्ड के बदले बंद दरवाजे पर पढ़ाते दिखे शिक्षक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अब हर गली में नजर आएंगी 'पुलिस दीदी', स्कूल-कॉलेजों के बाहर अभया ब्रिगेड की बढ़ी ताकत
#
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तयारी ज़ोरो से
#
15 जुलाई से खुलेंगे बिहार के 211 नए सरकारी कॉलेज, उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी करने का दिया निर्देश
#
मानसून में भी नहीं थमेगा कोयला उत्पादन, बीसीसीएल सीएमडी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
#
4 महीने पहले हुई थी शादी, अब पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव; हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच