Date: 15/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बजडाघाट पुल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दिया बड़ा बयान, कहा बालू माफियाओं के कारण पुल हुई ....
9/15/2026 12:27:43 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara :
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने सदर प्रखंड क्षेत्र के चंद्रदीपा पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जामताड़ा और धनबाद जिले को जोड़ने वाले बजडाघाट बराकर नदी पुल की बदहाल स्थिति का भी जिक्र किया।मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि बालू माफियाओं की वजह से बजडाघाट पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। यह पुल जामताड़ा और धनबाद जिले के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुल के चालू रहने से जामताड़ा के लोगों को धनबाद आने-जाने में करीब 20 किलोमीटर की दूरी बचती थी। लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। पुल पर आवागमन बंद होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। मंत्री के अनुसार, इससे करीब एक लाख लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा असर स्थानीय किसानों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों पर पड़ा है। पुल बंद होने के कारण लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। वहीं, पुल बंद होने का असर छात्र-छात्राओं और मरीजों पर भी पड़ रहा है। धनबाद की ओर पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को अब दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे गंभीर मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजडाघाट पुल सिर्फ एक सड़क या पुल नहीं, बल्कि दोनों जिलों के हजारों परिवारों के लिए आवागमन और आर्थिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और लोगों की दैनिक कार्य बाधित हो गई।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री का जन्मदिन के आयोजन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत की .....
#
ठेकेदारी वाले बयान पर मनोरमा देवी और विजय कुमार सिन्हा आमने-सामने, विधायक ने दी सफाई
#
गणेश चतुर्थी पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के साथ कई दिग्गज नेता दिखे पूजा पंडाल में ....
#
बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह आज पहुँचे
जमशेदपुर
,सरकार पर निशाना सदहते हुए उठाये कई सवाल....
#
पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा,पहुंचे गयाजी,विष्णुपद मंदिर में की पूजा,मेले का लिया जायजा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
JPSC बहाली विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा बयान, बोले- छात्रों की मांग पर सरकार ने की कार्रवाई
#
PM के सलाहकार तरुण कपूर ने मूनीडीह CBM परियोजना का किया निरीक्षण, गैस बिक्री को लेकर किया बड़ा ऐलान!
#
Air India का बड़ा फैसला, सभी पायलटों की होगी अनिवार्य सब्सटेंस स्क्रीनिंग
#
हाईकोर्ट के आदेश से मिहिजाम की 20 दुकानों का आवंटन टला, जिला परिषद ने डाक प्रक्रिया की स्थगित