Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
6/25/2026 2:17:34 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 28 जून 2026 को जिले के 4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। सिविल सर्जन ने बताया कि 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत 0 से 5 साल के 4,24,729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। 28 जून को बूथ पर एवं 29 व 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक 8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने तथा दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के सदर अस्पताल तथा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 28 जून को प्रातः 08:00 बजे किया जायेगा। छुटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। बैठक में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ दीपक कुमार, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजु दास, डीपीसी श्रीमती रेखा कुमारी, सभी प्रखंड के एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
अनु शर्मा कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आपूर्ति संकट या कीमत वृद्धि का संकेत? शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
#
दोमरदे जलाशय बनेगा सिंचाई और पर्यटन का नया हब, किसानों को मिलेगा सिंचाई की सुविधा
#
उपायुक्त राजीव रंजन ने गोलमुरी-जुगसलाई व पोटका प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण, राजस्व व विकास योजनाओं की समीक्षा
#
निर्जला एकादशी: भगवान विष्णु की आराधना का महापर्व, इस व्रत से मिलता है सभी एकादशियों का फल
#
खाटू श्याम ट्रस्ट द्वारा रेलवे जक्शन परिसर में यात्रियों के बीच जलपान का वितरण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !