Date: 20/09/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा, बिहमा पथ पर लगा विशाल सेवा शिविर
7/31/2026 4:03:46 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
सावन का महीना भगवान शिव कि आराधना का महीना माना जाता है और इस पवित्र माह मे शिव भक्त उनकी आराधना मे सुल्तानगंज गंगा घाट से जल ले कर पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा धाम भगवान भोले पर जल चढ़ाते है इसी कड़ी मे जहां एक ओर शिव भक्तों कि सेवा के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा सेवा शिविर लगाए जाते है तो वहीं दूसरी गैर सरकारी संस्थाने भी शिव भक्तों कि सेवा मे निस्वार्थ भाव से लगे रहते और इसी सेवा भाव को लेकर बिहमा कांवरिया पथ पर एक गैर सरकारी संस्थान जीवीसी कंस्ट्रक्शन का नि:शुल्क सेवा शिविर शुरू किया। श्रावणी मेले के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड अंतर्गत बिहमा कांवरिया पथ के समीप जीवीसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, जहानाबाद के डायरेक्टर आशुतोष कुमार की पहल पर कांवरियों की सेवा के लिए नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही सुबह, दोपहर और रात तीनों समय नि:शुल्क भोजन, चाय एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा शिविर में प्राथमिक चिकित्सा की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान अस्वस्थ होने वाले कांवरियों को तत्काल उपचार मिल सके। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं। कांवरियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था से लंबी पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी .......
#
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....
#
आईआईटी आईएसएम में राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित,पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: राज्यपाल....
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रसाद खाने के बाद 30 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कांग्रेस से निष्कासित लोगों के साथ मंच साझा करना अनुशासनहीनता: बंमभोली सिंह
#
श्रावणी मेले में कांवरियों की निस्वार्थ सेवा, बिहमा पथ पर लगा विशाल सेवा शिविर
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
#
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; मुआवजे की मांग पर टाटा-हाता मुख्य मार्ग रहा जाम
#
28 जून को 1976 बूथ में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा