Date: 21/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया 

9/21/2026 12:40:58 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dumka : उपराजधानी दुमका में आदिवासी छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है क्योंकि सीएम से लेकर कल्याण मंत्री और जिले के पदाधिकारी से लिखित आरजू विनती करते करते थक चुके छात्र आज एसपी कॉलेज से जनाक्रोश रैली निकालकर डीसी कार्यालय को घेर लिए कहा अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए । दुमका S.P. महिला कॉलेज और एसपी कॉलेज सहित लगभग दो दर्जन छात्रावास में रहने वाले  छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन बढ़ती संख्या के अनुरूप नए छात्रावास भवनों का निर्माण नहीं होने से उपलब्ध छात्रावासों पर दबाव बढ़ रहा है। छात्रावासों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं छात्रवृत्ति भुगतान में देरी को लेकर छात्रावासों के छात्र-छात्राओं ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया । सीएम होश में आओ कल्याण मंत्री होश में आओ के नारे लगे और हाथों में तख्ती लेकर दुमका की सड़क पर प्रदर्शन करते हुए छात्र डीसी ऑफिस पहुंचे जिसमें इनकी ये तमाम मांग की गई 
रसोइया, रात्रि प्रहरी एवं सफाई कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था, फर्नीचर, खेल-कूद सामग्री, पुस्तकालय एवं अध्ययन सामग्री तथा किचन सामग्री उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई  साथ ही जर्जर छात्रावास भवनों की तत्काल मरम्मत, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने तथा बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए नए छात्रावास भवनों का निर्माण कराने की मांग की गई।
 वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण  छात्र-छात्राओं को  शैक्षणिक सत्र 2024–25 एवं 2025–26 की  छात्रवृत्ति नहीं मिली है जिसके वजह से गरीब आदिवासी छात्र आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं इस मांग को लेकर आवाज बुलंद किया गया कि  भुगतान शीघ्र कराया जाय  तथा 2026–27 की छात्रवृत्ति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करते हुए समय पर भुगतान सुनिश्चित की जाय क्योंकि छात्रवृत्ति पर निर्भर आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए समय पर राशि मिलना शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण है।
जन आक्रोश महारैली में  छात्र-छात्राएँ S.P. College, Dumka से पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय, दुमका तक पहुंचे  और उपायुक्त दुमका के कार्यालय के सामने बैठकर नारेबाजी किए   कल्याण मंत्री और  मुख्यमंत्री झारखंड सरकार से अपनी मांग रखी वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को घंटों जमीन पर बैठाया सारे सवाल किए तो अधिकारी ने 10 दिन में छात्रवृत्ति का पैसा देने का विश्वास दिलाया और एक महीने में सारी समस्या को दूर करने की बात कहीं ।
अब देखने वाली बात होगी कि समय सीमा के अंदर इनकी मांग पूरी होती है या फिर आने वाले दिन में छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । मामला संवेदनशील है और सरकार संवेदनहीन बनी हुई है ।
 
दुमका से कोयलांचल लाइव के लिए विजय तिवारी की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
 

# जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
# लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी  .......
# राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....
# आईआईटी आईएसएम में राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला आयोजित,पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: राज्यपाल....