Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....

9/20/2026 1:34:59 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को धनबाद पहुंचे। सुबह करीब 10:40 बजे उनका हेलिकॉप्टर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचा। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।हवाईअड्डे से राज्यपाल सड़क मार्ग के जरिए आईआईटी-आईएसएम के लिए रवाना हुए। यहां गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर और पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

 

राज्यपाल के दौरे को लेकर बरवाअड्डा हवाईअड्डे से आईआईटी-आईएसएम तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पूरे कारकेड रूट पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रमुख चौक-चौराहों, हवाईअड्डे और आईआईटी-आईएसएम परिसर में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद रहे।कारकेड के सुचारू आवागमन के लिए यातायात पुलिस और मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों को भी लगाया गया था। वहीं मार्ग की सुरक्षा को लेकर एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमों ने भी निगरानी रखी।

मेडिकल टीम और एंबुलेंस रही तैयार

आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक दल और जीवनरक्षक उपकरणों से लैस एंबुलेंस को भी तैनात रखा गया था। इसके अलावा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गहन चिकित्सा केंद्र को विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया। राज्यपाल के आगमन के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, आईआईटी-आईएसएम के निदेशक टेक्सीम प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

कोयलांचल लाइव डेस्क