Date: 24/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गया में रिटायर फौजी के बंद मकान से लाखों की चोरी, अब तक नहीं मिला सुराग ,पुलिस ने कहा ... 
 

9/24/2026 11:55:30 AM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gayaji : मेडिकल थाना क्षेत्र में रिटायर फौजी के बंद पड़े मकान में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार परेशान है। रिटायर फौजी सुनील कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रिंकी कुमारी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
पीड़ित के लिखित शिकायत के अनुसार, वर्ष 2026 में बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी हथियार और नकद रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
 
पीड़ित का आरोप है कि घटना को काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक चोरी का उद्भेदन नहीं हो सका है। पुलिस की ओर से जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन पीड़ित परिवार कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
 
रिटायर फौजी ने पुलिस अधिकारियों से CCTV फुटेज, CDR और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कराने की मांग की है। साथ ही चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान और लाइसेंसी हथियार की बरामदगी की मांग की है।
 
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक चोरी का खुलासा करती है और आरोपियों तक पहुंच पाती है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट