Date: 24/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
औरंगाबाद में CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट, लैपटॉप और सामान लेकर फरार हुए अपराधी....
9/24/2026 5:07:54 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सीएसपी (CSP) संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके पास से करीब तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घायल संचालक की पहचान पििरौटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई ह। बताया जाता है,प्रदीप कुमार कुरुहमा गांव में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। अपने घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरुहमा जा रहे थे। इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौटा गांव के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक दी।अपराधियों ने रोकने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, और इसी बीच एक अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंच गया। अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर एक अपराधी ने प्रदीप कुमार की जांघ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनके पास रखे करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और अन्य सामान लूटकर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद घायल प्रदीप कुमार ने किसी तरह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में 8 साल के बच्चे के गले से लॉकेट चोरी, 18 घंटे में दो नाबालिग पकड़े गए; स्वर्णकार भी गिरफ्तार...
#
दिल्ली गैंगरेप के बाद छात्राओं में दहशत, बोलीं- कॉलेज से बाहर निकलते ही लगता है डर ! कॉलेज के बाहर छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग....
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
गया में रिटायर फौजी के बंद मकान से लाखों की चोरी, अब तक नहीं मिला सुराग ,पुलिस ने कहा ...
#
करमाटांड़ में मवेशी लदी बोलेरो पलटी, दो लोगों की मौत, तीन मवेशियों ने भी तोड़ा दम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज के खिलाफ पंडा समाज ने खोला मोर्चा, ई-पिंडदान से रहे सावधान......
#
मानसून हुआ सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
#
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा! ,कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन,पटना से पूर्णिया तक छापा
#
डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
#
दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी , फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद, भाई का खोला राज !